फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण समेत लूट का सामान समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटपाट की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कैराना और भोपा क्षेत्र में हुई लूटपाट और चोरी किया सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गत दो सितंबर रात्रि में ग्राम पावटी खुर्द में बदमाशों ने जितेंद्र सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए थे। 17 सितंबर की रात में गांव मुथरा में लोकेश घर में उनकी बुजुर्ग मां के कानों के कुंडल लूटने की भी वारदात हुई थी। सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने इन दोनों घटनाओं में शामिल सतीश उर्फ गुलफाम एवं विकास उर्फ अटरिया निवासी गांव योगेन्दर नगर थाना भोपा को टांडा नहर पुल से से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मकान से गांव भोकरहेडी इंटर कालेज से चोरी हुए इन्वर्टर और बैटरी, एक तमंचा कारतूस एवं अवैध चाकू, एक हथफूल, एक गले का सैट, एक हाथ की घड़ी, एक अंगूठी, आदि जेवरात बरामद किए हैं। एक कुंडल थाना कैराना से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सतीश उर्फ गुलफाम के खिलाफ बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, कैराना, भोपा आदि थानों में दर्जन भर से ज्यादा चोरी और लूटपाट के मुकदमे पंजीकृत है। अटरिया उर्फ विकास के खिलाफ चरथावल में लूटपाट के दो, मंसूरपुर में आर्म्स एक्ट, मीरापुर में लूटपाट, भोपा में जानलेवा हमला, शामली और कैराना में चोरी और लूटपाट एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें