बुढ़ाना। कोचिंग करने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा सोमवार को बुढ़ाना कोचिंग करने आ रही थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी गांव बड़कता निवासी जावेद और सावेज को चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।