फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरम चौपाल में सुरंग, यहां हो सकते हैं हथियार : टिकैत

विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में ऐतिहासिक चौपाल पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते भाकियू प्रवक्ता चौधरी राके - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सोरम की चौपाल में छह सुरंग के बारे में प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। टिकैत बुधवार की शाम गांव सोरम पहुंचे और प्रसिद्ध चौपाल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कहा कि चौपाल सर्वखाप का मुख्यालय होने के साथ सर्व समाज की धरोहर है। इसकी देखभाल होना बेहद जरूरी है। चौपाल में स्थित सुरंग के विषय में प्रशासन को जानकारी देंगे। यह भी हो सकता है इन सुरंग में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हथियार आदि वस्तुएं मिल जाएं। इस दौरान भाकियू मंडल सचिव सत्येंद्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बालियान, रामपाल सिंह, सतवीर सिंह, इतिहासकार अमित बालियान, भूपेंद्र चौधरी, बबलू बालियान, कंवर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुधीर कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें