फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उल्टी, दस्त व बुखार के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में गर्मी के साथ शरीर का तापमान भी बढ़ रहा है। लोगों को बुखार और उल्टी दस्त के कारण परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2097 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक संख्या बुखार व उल्टी दस्त के मरीजों की रही।
विज्ञापन

रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। गांव देहात क्षेत्रों की पीएचसी पर परामर्श लेने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें 770 पुरुष, 749 महिलाएं और 578 बच्चे शामिल रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य व आयुष्मान मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सभी पीएचसी पर 66 चिकित्सक और 142 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सेवा दी।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक बुखार, उल्टी दस्त के 440, गैस्ट्रो के 366 और 272 मरीज त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे। सभी मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें दवाई वितरित की गई। जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि इन दिनों वायरल बुखार हो रहा है। वायरल बुखार कई दिनों तक लोगों को घेरे रखता है। दवा खाने के बाद बुखार उतर जाता है, इसके बाद फिर से तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में विशेष रूप से खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रखा हुआ खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।
ताजा और घर का बना हल्का खाना ही मरीज को दें। खूब पानी पीए। धूप और तपिश में जाने से बचें। नारियल पानी का भी इस्तेमाल करें। मौसमी व ताजा फलों का सेवन करें।
-
स्वास्थ्य मेले में 53 मरीजों की जांच

फोटो समाचार

जानसठ। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 53 मरीजों को जांच उपरांत दवाई का वितरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव सिखेड़ा, मीरापुर, रामराज और राजपुर कलां में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. अंजू, डॉ. रुचि नारंग, हेल्थ सुपरवाइजर ब्रजपाल सिंह आदि ने स्वास्थ्य मेले में मरीजों का उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें