- चरथावल में साधक और साधना पर संगोष्ठी संपन्न
(फोटो)
चरथावल। श्री अरविंद सोसाइटी के तत्वावधान में ‘साधक और साधन’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य समिति के सदस्य डाॅक्टर प्रज्ञान चौधरी ने कहा कि दिव्य शक्ति की कृपा से एक साधक सच्ची साधना कर सकता है। एक सच्चा साधक वही है, जो ईश्वर को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दे।
मुख्य अतिथि आदित्य कक्कड़ ने कहा श्रीअरविंद ने एक सच्चे साधक की सच्ची साधना में तीन मुख्य चरण रेखांकित किए है। अध्यक्षता मीरा देवी ने करते हुए श्री मां की चार विभूतियां माहेश्वरी, महाकाली, महालक्ष्मी एवं महा सरस्वती की शक्तियों पर प्रकाश डाला। संचालन स्वतंत्र मणि ने किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, योगी राज प्रेमी, रिक्की गर्ग, ईश्वर चंद्र, वंश दीप तेवतिया, धर्मपाल त्यागी, सतीश कुमार, रामपाल, अमित कुमार, अटल मणि, आरोही, बाबूराम, मनोरमा, वंदना, रश्मि, आयुषी, ज्योति, रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।