संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। रामपुर कांटे के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल खतौली में भर्ती कराया गया।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उकावली निवासी सुमित त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर गांव बड़सू क्रेशर में डालने के लिए जा रहा था। रामपुर कांटे के पास पीछे से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुमित को चोटें आई, जबकि ट्रक चालक राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल खतौली भेजा। गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।