रामराज (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे में हुई व्यक्ति राम अवतार की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामराज अक्षय शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व देवल के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार जिला शामली के गांव बनती खेड़ा निवासी राम अवतार की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने सूचना पर ट्रक चालक संदीप पुत्र रघुवीर निवासी हरियाणा को देवल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने थाना भोपा क्षेत्र निवासी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर शाहनवाज और उसकी पत्नी के विरुद्ध यह मुकदमा दर्ज किया गया है। व्यक्ति की बहन को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।