फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रक ने कुचल दिए बाइक सवार दोस्त, दो की मौत

Sun, 02 Jul 2023 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, हंगामा प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक से कुचलने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में दो किशोर घायल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर छह किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी मिंटू ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शेखर, अपने दोस्त गांव के ही दीपक पुत्र यशपाल, अंकुर पुत्र जोगिंदर और कपिल पुत्र किरण के साथ वहलना के पास स्टील फैक्टरी से पार्ट टाइम कार्य कर सुबह नौ बजे दो बाइकों पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे महिंद्रा एजेंसी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने शेखर की बाइक में साइड मार दी, जिससे वह नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे रोड़ी लदे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए दीपक और शेखर को कुचल दिया। दोनों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अंकुर और कपिल भी घायल हो गए। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मृतकों ने इसी साल अलग-अलग विद्यालयों से कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग के लिए जाम लगाकर हंगामा किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती करते हुए लोगों को हाईवे से हटाया। एसडीएम खतौली सुबोध कुमार और सीओ डॉ. रवि शंकर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें