फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरियाणा के अशोक विहार निवासी जमील मूूल रूप से बिजनौर के रहने वाले है। वह अपनी पत्नी शबनम (41) के साथ बाइक से बिजनौर गए थे। शुक्रवार दोपहर दोनों लौट रहे थे। पानीपत-खटीमा हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर के पास पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर दाहिनी तरफ गिर गई और ट्रक के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति भी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जमील को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदार और बिजनौर निवासी परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया हैं। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें