ट्रेनों का संचालन नहीं होने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पर्व पर हर बार यात्रियों का दबाव ट्रेनों और बसों दोनों पर रहता था। इस बार ट्रेनों का संचालन बहुत कम होने के कारण पूरा दबाव रोडवेज और निजी बसों पर रहा। लोगों ने अपने निजी वाहनों का भी अधिक प्रयोग किया। पंजाब प्रांत में किसानों के आंदोलन के कारण इस बार अधिकतम ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। पहले ही ट्रेनें काफी कम चल रही थी। रक्षा बंधन के पर्व पर इस कारण पूरा दबाव रोडवेज और निजी बसों पर आ गया। लोगों को अपने निजी वाहनों का भी प्रयोग करना पड़ा। सड़कों पर इसके चलते भारी भीड़ रही। प्रत्येक मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव रहा।