फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभग करते द एसडी परब्लिक सकूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गीत, भाषण, नाटक मंचन से राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुति हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा ध्वज शान से फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषण और नाटक मंचन के माध्यम से राष्ट्र प्रेम को समर्पित प्रस्तुति दी।
डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ ललित कुमार ने तिरंगा फहराया। संयोजक डॉ कुलदीप सिंह ने सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वज फहराया। छोटूराम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक, एसडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ सुधीर पुंडीर, पचैंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मानसी सिंघल, निदेशक अनघ सिंघल ने ध्वजारोहण किया। कक्षा आठ से नमन सिंघल, कक्षा 12 से कशिश नारंग तथा कक्षा दस से आदर्श उपाध्याय ने भाषण प्रस्तुत किया। होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल में एडीजे शक्ति सिंह, एमजी पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष सतीश चन्द गोयल, चेयरमैन भीम सैन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने ध्वजारोहण किया। तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता हिदायतुल्ला खां, एसडी ग्लोबल स्कूल में मुख्य अतिथि एनके पुरी व एमपी बंसल, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में हरदीप कौर, जानसठ रोड पर स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ सीके जैन, आरुषि जैन, आकाश कुमार, सपना कुमार, प्रधानाचार्या नीलम महाना ने ध्वजारोहण किया। दून वैली में शहीदों को नमन किया गया। डॉ विवेक गुलाटी, डॉ बलजीत कौर, राजेश कौशिक ध्वजारोहण किया। शारदेन स्कूल में रंगोली, पोस्टर, स्लोगन, नाटक, निबंध प्रतियोगिता कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक रौनक अली जैदी, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुंजबिहारी अग्रवाल, डॉ विकास गर्ग, राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, शिवराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक विपिन कुमार, प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में सुनयना प्रकाश एवं अमित प्रकाश और आशादीप में वेदप्रकाश सिंहल ने ध्वज फहराया। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में विधायक पंकज मलिक, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गौरव स्वरूप, ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंसेज कॉलेज में प्राचार्या डॉ रावी जैन ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज में हुई स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें