मंसूरपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए।
- फोटो : KHATAULI
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मंसूरपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। मिल मंसूरपुर के पंचायतघर में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ,भाजपा नेताओं अन्य लोगों ने 14 फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी लोगों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकियों से सख्ती से निपटने की मांग की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र फौजी, प्रवेंद्र फौजी, भाजपा नेता मनोज राठी नंदकिशोर पांचाल, दीपक राठी, सतीश भगत, पंकज सोंटा, सतेंदर बालियान, विराट कुमार, आदेश कश्यप, राहुल बालियान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।