मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज समिति और युवा पंजाबी संगठन की ओर से शिव चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजना किया गया। देश विभाजन में शहीद हुए पंजाबियों और सिक्खों को संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पंजाबी समाज के अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह बेदी, कुश पुरी, मनोज बाठला, प्रवीण खेड़ा, संजय कूपर, बलविंदर सिंह, अमित खन्ना, अशोक छाबड़ा, रमेश खुराना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
गोलोक धाम मंदिर में मनाया झंडा उत्सव
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर में झंडा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल और सभासद प्रेमी छाबड़ा ने झंडे का पूजन किया। इस दौरान आरएसएस संघ के जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों और भक्तों ने मंदिर के चारों ओर ध्वज को हाथ में लेकर परिक्रमा की और झंडे का पूजन किया। इस दौरान भक्तों द्वारा ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। सभी भक्तों ने लड्डू गोपाल के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद यात्रा के संपन्न होने पर धाम के अंदर ध्वज का पूजन किया और लड्डू गोपाल को पालकी में बैठाया गया। संवाद
रामलीला भवन में किया हनुमान मंत्र का जाप
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री रामलीला भवन में हनुमान मंत्र का जाप किया गया। इसके बाद विधि विधान से सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। श्री बालाजी नाम महामंत्र महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, डॉ सुरेश चौहान और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा का आशुतोष बंसल ने स्वागत किया। संवाद