फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी, सुनाए संस्मरण

विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिहं की श्रद्वाजलि में मौजूद सपा पदाधिकारी व रालोद विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक और गैर-राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके संस्मरण सुनाए गए।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्हें किसानों के लिए किए कल्याणकारी कार्यों के लिए याद किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, रालोद विधायक राजपाल बालियान, रालोद विधायक अनिल कुमार, रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समेत अन्य लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
सीपीआईएम के नेता कामरेड श्यामवीर राठी ने मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को किसान मजदूर के लिए ऐतिहासिक कार्य करने वाला बताते हुए नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने उन्हें सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला नेता बताया। इलम सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, महेश बंसल, राकेश शर्मा, अब्दुल्ला राणा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी एडवोकेट, महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, ताहिर हुसैन अंसारी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें