फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वीं पुण्यतिथि पर कांशीराम को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित करते विधायक अनिल कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बहुजन नायक कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि पर जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यालय पर भी कांशीराम को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, मंडल को-ऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश, चांद सिंह कश्यप, जियाउर्रहमान, जीत सिंह, बौद्ध श्याम सिंह, सुभाष बर्मन, इंतजार राणा, बबलू और शेरपाल ने नेता कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी के साथ सभी ने नेता कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सहारनपुर में कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की दो बस रवाना हुई। जिसे हाजी जियाउर्रहमान ने हरी झंडी दिखाई।
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर की अध्यक्षता में पुण्यतिथि का कार्यक्रम हुआ। जिसका संचालन संगठन महासचिव सत्यवीर वर्मा ने किया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार ने कहा कि कांशीराम एक समाज सुधारक थे। उन्होंने देश में अछूतों, शोषितों, दलितों व पिछड़ों के राजनीतिक एकीकरण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। मौके पर विधायक चंदन सिंह चौहान, विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कमल गौतम, सागर मलिक, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें