रालोद कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर श्रद्धांजलि दी।
बुढ़ाना से विधायक और विधान मंडल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि कि राष्ट्रीय लोकदल की जो नीतियां चौधरी चरण सिंह ने बनाई थी, उन्हीं नीतियों पर अजित सिंह हमेशा चले। प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी ने कहा कि अजित सिंह का जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने किसानों मजदूरों और अल्पसंख्यकों के हित में कार्य किया।
इस दौरान विधायक अनिल कुमार, विधायक चंदन चौहान, सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुधीर भारतीय, युवा जिला अध्यक्ष विदित मलिक, चेयरमैन कृष्णपाल राठी, प्रदेश संयोजक विकास कादियान, मेजर सिंह, जगपाल नेताजी, सत्यवीर वर्मा, विकास बालियान, मोंटी कादियान, रोहित मलिक, शैलेन्द्र तोमर, विशाल खोखर, विकास मलिक, संजीव मुन्नू, आदेश तोमर, पंकज राठी, राजपाल मास्टर, दीन मोहम्मद, विनोद मेगाखेड़ी आदि मौजूद रहे।