फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहीद सैनिक लोकेश के परिजनों को सौंपा श्रद्धांजलि पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान यूसुफपर निवासी लोकेश सहरावत के परिजनों को श्रद्धांजलि पत्र सौंपा गया।
गांव यूसुफपुर निवासी उदयवीर सहरावत का इकलौता पुत्र लोकेश सहरावत 23 दिसंबर 2022 को सिक्किम में शहीद हो गया था। बुधवार को दिल्ली से सेना के जवान श्रद्धांजलि पत्र लेकर शहीद के घर यूसुफपुर पहुंचे। श्रद्धांजलि पत्र शहीद की पत्नी तनु और समस्त परिवार को सौंपा। इसमें लिखा था कि नायक लोकेश कुमार ने निष्ठा एवं मातृ भक्ति की पराकाष्ठा स्थापित करते हुए देश सेवा में अपने सैन्य जीवन को समर्पित कर दिया है। उनकी देशभक्ति, कर्तव्य निष्ठा एवं सत्य निष्ठा को देश सदैव स्मरण रहेगा।
विज्ञापन

शहीद के चाचा सतीश सहरावत ने बताया कि यह श्रद्धांजलि पत्र स्वतंत्रता दिवस पर सौंपा जाता, लेकिन शहीद की पत्नी तनु स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचने में असमर्थ रहती। उधर, बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, महफूज राणा, नौशाद, सद्दाम अहमद भी शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें