खतौली में भैंसी कट के पास बारिश व हवा से टूटकर गिरे पेड़।
- फोटो : KHATAULI
बारिश और हवा से पेड़ टूटे, घंटों जाम लगा
खतौली। बारिश व तेज हवा के चलते भैंसी कट के पास सड़क किनारे पेड़ टूटकर गिर गए। नतीजतन बुधवार की रात को घंटों जीटी रोड पर जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका। जाम खुलने पर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।