फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक छत के नीचे मिलेगा इलाज, जांच और दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाॅक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यूनिट में मरीज के पंजीकरण करने से लेकर जांच और दवाओं तक की व्यवस्था एक ही छत के नीचे होगी। डिजिटल व्यवस्था के जरिए मरीजों लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा साथ ही आभा कार्ड का यूनिक नंबर मेडिकल जांचों के दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के प्रोग्राम के तहत जिले के नौ सामुदायिक केंदों पर पब्लिक हेल्थ यूनिट शुरू की जाएगी। पहले चरण में नौ सीएचसी में से अभी मखियाली, जानसठ और रोहाना बीपीएचयू को स्थापित करने की दिशा में तैयारियां हो रही है। इसके साथ ही जल्द ही अन्य सीएचसी पर काम शुरू होगा।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले की सभी सीएचयू में पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार होगी। अभी मखियाली जानसठ और रोहाना में निर्माण कार्य चल रहा है। सभी यूनिट में हेल्थ लैब का निर्माण होगा। इससे जांच के लिए लोगों को शहर की ओर नहीं दौड़ना पडेगा। सभी तरह की जांच की सुविधा यूनिट में ही मिल सकेगी। जांच इलाज ,टीकाकरण, के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम भी होंगे।चिकित्सकों से लेकर पैरामेडिकल स्टॉफ होंगे जो बीमारी से पीडितों को इलाज मुहैया कराएगे। दवा पैथालॉजी और अन्य सुविधाओं को मिलने में दिक्क्त नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें