किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना हुए ट्रांसपोर्टर
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड से रविवार को ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को किसान के लिए बड़ा झटका बताते हुए इन्हें वापस लिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे पंजाब समेत देश भर के किसानों को हर हाल में उनके साथ खड़े रहने का भी संदेश दिया।