फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दस दिन बाद पटरी पर लौटी परिवहन निगम की ईटीएम व्यवस्था

विज्ञापन
रोडवेज पर ईटीएम टिकट सेवा हुई फिर शुरु।
विज्ञापन
शुक्रवार से परिचालकों ने ईटीएम से टिकट बनाने शुरू कर दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की ईटीएम (इलेक्ट्राॅनिक टिकटिंग मशीन) से टिकट बनाने की व्यवस्था दस दिन बाद पटरी पर लौट आई। शुक्रवार से परिचालकों ने ईटीएम से टिकट बनाने शुरू कर दिए। इससे बसों के संचालन में भी सुधार हुआ है।
परिवहन निगम की ईटीएम व्यवस्था के मुंबई कार्यालय से साइबर अपराधियों ने 25 अप्रैल को पूरा डाटा हैक कर लिया था। इसके बाद से पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) गड़बड़ा गई थी। इसका प्रभाव बसों के संचालन पर भी पड़ा था। परिचालकों को हाथों से बनाने वाले टिकट दे दिए गए थे। इससे परिचालकों को परेशानी हुई थी। पहले ही दिन चार दर्जन परिचालक डयूटी से गैर हाजिर हो गए थे।
विज्ञापन

25 अप्रैल से चार मई तक इस व्यवस्था के चलते बसों का संचालन देरी से हो रहा था। इससे यात्री भी परेशान थे। शुक्रवार को दस दिन बाद ईटीएम सही हो गई। परिचालकों ने फिर से ईटीएम से टिकट बनाने शुरू कर दिए। वैसे अभी ईटीएम से बड़ौत, सहारनपुर व शामली मार्ग पर चलने वाली बसों में ही टिकट बनाएं जा रहे है। मगर, जल्द ही यह व्यवस्था सभी मार्गों पर चलने वाली बसों में बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन



ईटीएम से टिकट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही सभी बसों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें