फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात पशु चिकित्सालय के सामने रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि सड़क पर चलने वाले वाहन दोनों ओर ही रुक गए। तहसील कर्मियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद विद्युत कर्मचारी आग बुझाने के लिए उपकरण लेकर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय से पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और पानी का स्प्रे कर बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। ट्रांसफार्मर की आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। ट्रांसफार्मर जलने से सिविल लाइन कालोनी की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें