खतौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। ब्लाॅक कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डॉ. सुप्रिया तथा बीपीएम जावेद अहमद ने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि ग्रामीणों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समिति सदस्य निगरानी करें ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा योजनाओं का लाभ मिल सके। इस संबंध मेंं आने वाली शिकायतों का भी समिति सदस्य ग्राम स्तर निराकरण कराएं। इस दौरान जनेश्वर प्रधान, चंगेज खान, तौसीफ, हाजी हारुन, भूप सिंह, मोदी लाल, चमन सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद