लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एनसीसी कैडेट्स को दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। 82 यूपी बटालियन एनसीसी के बैनरतले एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र कुमार मलिक और कर्नल बकुल गौसाई की देखरेख में कैडेट्स को युद्ध के मैदान में दुश्मन की स्थिति का पता लगाने के लिए मैप रीडिंग कैसे करते हैं को सिखाया गया। कैडेट्स को बताया कि मैप में बने मंदिर, मस्जिद, नदी नाले, पहाड़ या किसी प्रसिद्ध इमारत, पुराने पेड़ को देखकर उसकी स्थिति तय किस प्रकार की जाती है। दुश्मन सेना की सही लोकेशन अपने जवानों की दी जाती है, जिसके आधार पर सेना की आर्टलरी सैक्शन जरूरी कार्यवाही कर के दुश्मन सेना को ध्वस्त कर देती है। इसके बाद कैडेट्स ने विद्यालय के खेल मैदान में एनसीसी अधिकारी राज कमल वर्मा के निर्देशन में स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लगभग 85 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग से राष्ट्र के प्रति एक जज्बा तैैयार होता है। कार्यक्रम में सीनियर डिविजन अधिकारी स्वदेश उपस्थित रहे ।