फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव चितौड़ा में जिला कृषि विभाग ने दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। 448 किसानों ने उन्नत खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उप निदेशक प्रमोद सिरोही ने पराली जलाने के दुष्प्रभावों के प्रति किसानों को सचेत किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी यशपाल सिंह ने विकसित भारत में अन्नदाताओं की भूमिका बताई। वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने गन्ने की खेती की समस्याओं का समाधान किया। रीना ने गन्ने की उन्नत खेती और सह-फसल से दोगुनी आय के तरीके समझाए।पूजा ने ग्रामीण पोषण सुरक्षा के लिए पोषण वाटिका का महत्व बताया। वेटरनरी अधिकारी करणपाल ने पशुपालकों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और पशु रोगों के निवारण के उपाय साझा किए। विशेषज्ञों ने समय पर बोआई, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और सब्जियों से कृषि विविधीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें