फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा, दीक्षांत समारोह के बाद पीएसी को मिले 138 आरक्षी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में शपथ लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में 13 जनवरी से चल रहा था प्रशिक्षण
विज्ञापन

- पासिंग आउट के बाद आरक्षी पीएसी में हुए शामिल, हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2021 में चयनित 138 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी विनीत जायसवाल के सामने आरक्षियों ने मार्च पास्ट किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूूट आरक्षी बागपत के छपरौली क्षेत्र के ख्वाजा नंगला गांव के विक्रांत को चुना गया।
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। हमें नई नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना है। पीड़ितों की मदद को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना। जो प्रशिक्षण मिला है, उनका लाभ उठाएं। उन्होंने ईमानदारी एवं सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन, भारतीय संविधान व कानून का पालन करने व कराने की रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नितीश पंवार तथा तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार की ओर से दीक्षांत परेड की कमांड की गई। नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने एसएसपी विनीत जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित-
आंतरिक और बाह्य परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार (सर्वांग सर्वोत्तम) को एसएसपी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में उत्तम रहे प्रशिक्षु प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नितीश पंवार तथा तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार व सात अन्य को मुख्य अतिथि ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें