खतौली में रेलवे स्टेशन पर लगाई गई कोविड़-19 की डेस्क।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों की निगरानी शुरू
मुजफ्फरनगर, खतौली। कोरोना की रोकथाम के लिए अधिकारियों के आदेश पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी कोविड़-19 की हेल्प डेस्क खोली गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और चौकी जीआरपी के अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करा कर एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन, मास्क लगाने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और जीआरपी के कर्मचारियों द्वारा आने जाने वाले यात्रियों से जानकारी ली जा रही है कि वह कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट किया जा रहा है।