फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हुब्बल्ली से ऋषिकेश के लिए ट्रेन का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कर्नाटक के हुब्बल्ली से ऋषिकेश के लिए वाया मुजफ्फरनगर होकर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन पहली बार सोमवार को चलकर बुधवार को यहां पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि इस ट्रेन से हरिद्वार व ऋषिकेश की यात्रा करने वाले लोगों को लाभ होगा। यह ट्रेन सोमवार को चलकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे यहां पहुंचेगी। अगले दिन बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से सुबह सवा छह बजे चलकर मुजफ्फरनगर में दस बजकर 23 मिनट पर आएगी। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने बताया कि उनके संघ ने हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए एक नई व्यवस्था बनाने की मांग की हुई थी। संघ के सभी सदस्यों ने नई ट्रेन चलाने पर खुशी का इजहार किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें