फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निरगाजनी गंगनहर पुल पर आवागमन अगले माह शुरू, ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग पूरा हो चुका है निरगाजनी गंगनहर पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। निरगाजनी गंगनहर पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुल के दोनों छोर पर सड़क बनने का काम चल रहा है। यह कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। जून में पुल पर आवागमन शुरु हो जाएगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी है।
भोपा क्षेत्र के निरगाजनी गंगनहर पुल आसपास के लगभग एक दर्जन गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है। यह मार्ग मुजफ्फरनगर हाईवे से लेकर उत्तराखंड की सीमा को जोड़ता है। आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी यह मार्ग और गंगनहर का पुल महत्वपूर्ण है। बीते वर्ष से इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, जो लगभग पूरा हो चुका है। पुराना गंगनहर पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस पुल पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है, लेकिन मजबूरी में लोगों को यहां से गुजरना पड़ता है। पुराने पुल की चौड़ाई भी काफी कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति भी बनी रहती है, क्योंकि दो वाहन बराबर से नहीं गुजर सकते।
विज्ञापन

जेई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल पुल के दोनों छोर पर सड़क बनाने का कार्य होना है। यह कार्य इसलिए रुका हुआ है कि यहां पर पेड़ खड़े हैं। पेड़ का मामला वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच अटका हुआ है। कार्रवाई जारी है। अगले माह तक इस मार्ग को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

ग्रामीण बोले, बड़ी समस्या का हो जाएगा समाधान
पूर्व प्रधान मैनपाल सिंह सिकंदरपुर का कहना है कि गंगनहर पुल के चालू होने पर एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। पुराने पुल पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। नए पुल का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है।

गड़वाड़ा के प्रधान गिरीश चौधरी का कहना है कि पुराने पुल पर हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। नया पुल बनने से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र तरक्की भी करेगा।

सीकरी के प्रधान राजेंद्र सिंह का कहना है कि निरगाजनी गंगनहर का पुल महत्वपूर्ण पुल है। यह ऐसे मार्ग का पुल है, जहां से दर्जनों गांव के लोग व वाहन गुजरते है। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


निरगाजनी के प्रधान रजनीश शर्मा का कहना है कि गंग नहर पुल बनने से गांव तरक्की करेगा। नई पुल की आवाजाही के बाद ग्रामीणों की बड़ी समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें