फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात हुआ बाधित, बिजली आपूर्ति भी ठप हुई

विज्ञापन
खतौली के गांव भैसी में कार पर पेड़ गिरने से महिला रितु तायल की हुई मौत, रितु का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
यातायात हुआ बाधित, बिजली आपूर्ति भी ठप हुई
विज्ञापन

खतौली। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण जाम की स्थिति बन गई और बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है, इससे पेड़ जड़े कमजोर होने को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है।
परिजनों के पोस्टमार्टम नहीं कराने के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर रितु तायल का शव उन्हें सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। हादसे के बाद खतौली से हाईवे की जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को डायवर्जन किया। वन निगम की टीम ने सड़क पर पड़े पेड़ को काटकर हटाया और तब जाकर कई घंटे बाद यातायात शुरू हुआ। पेड़ के गिरने से बिजली के लाइन के तार भी टूट गए थे। तारों से करंट न फैल जाए इसके लिए विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। वन निगम ने पेड़ काट देने के बाद विद्युत विभाग के टीम ने बिजली के तारों को सही करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के किनारे खोदे गए गड्ढों ने कमजोर की पेड़ की जड़े
जीटी रोड पर सड़क किनारे गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार के कर्मचारी गड्ढे तो खोद रहे हैं, लेकिन उन्हें बंद नहीं कर रहे हैं। गांव भैसी में भी सड़क किनारे पाइप लाइन दबाने के लिए खोदाई की है। बरसात का पानी पेड़ों की जड़ों में भर गया और वह गिर गया। भाकियू नेता मनीष चैधरी का कहना है कि ठेकेदार को वन विभाग से मिलकर ऐसे पेड़ों को चिन्ह्ति कर कटवाना चाहिए, अन्य और भी हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें