मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी के जॉइंट आयुक्त राजनाथ तिवारी एवं उपायुक्त राज्य व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव से मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि व्यापार बंधुओं की बैठक की पूर्व की भांति कोई सूचना या कार्यवृत्त नहीं दिया जाता। मंडी समिति 2017 से ही जीएसटी आर-1 कुछ ही व्यापारियों का अपलोड कर रही है। जीएसटी के नए बदलाव साल भर में चार बार जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर में प्रभावी हो। केंद्र सरकार गुड़ को पूर्व की भांति कृषि उत्पादन घोषित करे। व्यापारियों ने 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, दिनेश बंसल, अजय सिंघल, अचिन कंसल, हिमांशु कौशिक, राकेश गर्ग, अमित मित्तल, दिनेश गिरी आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।