फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धरने पर बैठे व्यापारी तो नावल्टी चौराहे से हट गए बैरियर

विज्ञापन
नावल्टी चौक पर बैरिकेडिगं का विरोध करते व्यापारी ।
विज्ञापन
होलिका पूजन और दहन के मद्देनजर बैरियर लगाकर बंद कर दिया था आवागमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के नावल्टी चौराहे पर बैरिकेडिंग से नाराज व्यापारियों ने चौराहे पर धरना दिया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने व्यापारियों को समझा कर मामला संभाला। साथ ही यातायात पुलिस ने चौराहे पर लगाए बैरियर हटवा दिए।
शहर के व्यस्त क्षेत्र नावल्टी चौराहे पर पुलिस ने होलिका पूजन और दहन के मद्देनजर बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। होली के बाद भी बैरियर नहीं हटाए जाने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को अंसारी रोड के व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी सुभाष मित्तल, राज कुमार, प्रमोद, आशु गुप्ता, राजेंद्र, सरदार गंभीर सिंह, चांद, श्यामलाल आदि चौराहे पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात निरीक्षक मीरपाल तेवतिया ने व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों का कहना था कि चौराहे पर बैरियर लगाने से उनका व्यापार प्रभावित होता हैं। इसलिए बैरियर हटाएं जाए। यातायात निरीक्षक ने बैरियर हटवा दिए।
विज्ञापन



होलिका दहन के मद्देनजर व्यवस्था बनाने के लिए चौराहे पर बैरियर लगाए गए थे। व्यापारियों ने हटाने के लिए कहा तो उनकी बात मान ली गई। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें