फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के विवाद में व्यापारी विधायक से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे के व्यापारियों ने भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी से मिलकर समस्या बताई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कस्बे में एफसीआई विभाग द्वारा 30 वर्ष पूर्व अनुबंध के आधार पर दुकान किराए पर दी गई थी। जिसके चलते एफसीआई विभाग के अधिकारी द्वारा उन्हें जबरदस्ती दुकानों का किराया बढ़ाने या दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते कई बार दुकानदारों को नोटिस भी दे दिया गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि दुकानें अनुबंध के आधार पर दे रखी है। विभाग द्वारा दुकानें खाली नहीं कराई जा सकती। किराया बढ़ाने के जो नियम है, उसके आधार पर ही किराया बढ़ाया जा सकता है। किसी भी दुकानदार को यदि कोई अधिकारी परेशान करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान राजकुमार चौधरी, नरेश, संजय काम्बोज, सचिन धीमान, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें