व्यापारियों ने किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। गोल मार्केट में दुकानें बंद कराने को लेकर एक उप निरीक्षक पर दुकानदारों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारी वहां पर तुलसी पार्क में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसलिए शाम छह बजे से अधिक का समय हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उप निरीक्षक दुकानें बंद करवाने लगा और व्यापारियों के साथ अभद्रता की। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया।