फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभद्रता होने पर व्यापारियों ने किया हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने रेहड़ी पटरी वालों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी मार्केट के व्यापारियों ने शनिवार को हंगामा करते हुए मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने रेहड़ी पटरी वालों पर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया ।
झांसी रानी मार्केट के कपड़ा व्यापारियों और सड़क किनारे रेहड़ी पर सामान बेचने वालों के बीच शनिवार को तनातनी हो गई। आरोप है कि रेहड़ी पटरी वालों ने व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। व्यापारियों ने सड़क के बीच बैठकर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया। इस मौके पर व्यापारी दीपक अरोरा, उजागर सिंह सलूजा, प्रदीप उतरेजा, नदीम अंसारी, टीटू, संजय गणपत और विक्की चावला आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस को देख रेहड़ी पटरी लगाने वाले दुकानदार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी रानी चौराहे से रेहड़ी वालों को हटवाने की मांग
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आए दिन रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार उनके और ग्राहकों के साथ अभद्रता करते है। झांसी रानी मार्केट के जिलाध्यक्ष यश भूटानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि झांसी रानी चौराहे से रेहड़ी पटरी लगाने वाले दुकानदारों को हटवाया जाए। कहा कि सड़क किनारे खड़े होने के कारण शहर में जाम की स्थिति रहती है। इससे अतिक्रमण भी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें