फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारियाें ने लगाया मानसिक व आर्थिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। कुंद कुंद जैन एजुकेशन एसोसिएशन खतौली की दुकानों के किराएदार व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर मानसिक व आर्थिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने दुकानें काफी सालों से किराए पर ली हुई हैं। व्यापारियों का आरोप है कि उनकी दुकानों का किराया अचानक कई गुना बढ़ाया जा रहा है, जो गलत है। नियमानुसार जो किराया बढ़ना चाहिए वह नहीं बढ़ाया जा रहा है। सभी दुकानदारों का मानसिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि स्कूल को भूमि सरकार ने लीज पर दी थी। उन्होंने एसडीएम से व्यापारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण बंद कराए जाने की मांग की है। एसडीएम से मिलने वालों में अमृत लाल, प्रदीप कुमार, मदनपाल, सुभाषचंद, मनीष, शिव, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें