फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 20 दिन से गायब थे ट्रैक्टर, पालिका से रोज जा रहा था तेल

Fri, 08 Mar 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत के बाद ईओ ने दोनों वाहनों की बरामदगी कराई
विज्ञापन

- दोनों वाहनों को रुड़की चुंगी क्षेत्र में निजी कार्य में लगा पाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कूड़ा कलेक्शन कंपनी को वाहनों के आदान-प्रदान में पालिका के दो नए बुल ट्रैक्टर लोडर गायब हो गए। करीब 20 दिन से गायब इन वाहनों को पालिका से डीजल दिया जा रहा था। ईओ को मिली शिकायत के बाद दोनों वाहनों को रुड़की चुंगी क्षेत्र में निजी कार्य में लगा पाया गया।
शहर में कूड़ा निस्तारण और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटीसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज को नगर पालिका परिषद द्वारा 14 महीने के लिए अनुबंध कर ठेका दिया गया है। 16 फरवरी को कंपनी को वाहन और अन्य संसाधन हैंड ओवर कर पालिका ने यह कार्य प्रारंभ कराया था। करीब 20 दिन से पालिका के दो नए बुल ट्रैक्टर लोडर लापता हो गए। यह वाहन कहां चल रहे हैं, इसकी वीडियो भी पालिका तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोप लगा कि प्रतिदिन इन दोनों वाहनों का डीजल भी पालिका से निकाला जा रहा था। ईओ प्रज्ञा सिंह के सामने कुछ चालकों ने शिकायत की तो वह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से जवाब मांगा। उन्होंने तत्काल ही दोनों गायब वाहनों की टाउनहाॅल में उनके सामने परेड कराने और उन पर कार्यरत कर्मचारियों की शिनाख्त कराने के निर्देश दिए तो कुछ ही देर में दोनों गायब बुल ट्रैक्टर लोडर रुड़की रोड स्थित चुंगी पर बरामद कर लिए गए।
पालिका के चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने ईओ को बताया कि दोनों वाहन उनकी जानकारी के बिना लापता है। दोपहर बाद दोनों वाहन रुड़की चुंगी पर खड़े मिल गए हैं। ये वाहन दिल्ली की कंपनी को दिये जाने की बात सामने आई है, जबकि कंपनी ने पालिका को अवगत नहीं कराया था। इस मामले में ईओ प्रज्ञा सिंह ने चीफ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


ईओ ने डलाव घरों का निरीक्षण किया
ईओ प्रज्ञा सिंह ने शहर में कंपनी के द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच सुबह के समय कूड़ा डलाव घर का निरीक्षण किया। सड़क तक कूड़ा ही कूड़ा भरा मिला। ईओ ने बताया कि आज उनके द्वारा सरकूलर रोड, आईटीआई के सामने मेरठ रोड, डीएम आवास के सामने और सिटी सैंटर के सामने स्थित कूड़ा डलाव घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें