छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। भोपा क्षेत्र के तिस्सा निवासी रजत उर्फ लवकुश अपने दो साथियों शिवा व निखिल के साथ देवबंद से ईंट लेने जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे तेजलहेड़ा चौराहे के पास उसे नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और चालक रजत गंभीर घायल हो गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और सीधा कराया। उसके साथी शिवा व निखिल को कोई चोट नहीं आई। संवाद