फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन

भोपा। कोल्हू में गन्ना बेचकर आ रहे किसान का ट्रैक्टर रजबहे में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
ग्राम नंगला बुजुर्ग निवासी इरशाद (58) मोरना क्षेत्र के ककराला में कोल्हू पर ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना बेचने गए थे। ट्रैक्टर की लाइट खराब थी। शाम को वहां से लौटते समय अंधेरे के कारण उन्होंने ट्रैक्टर गलत रास्ते पर मोड़ दिया, जो आगे जाकर रजबहे में गिर गया। जौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इरशाद को सीएचसी भोपा भेजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण के परिजनों ने सीएचसी पर चिकित्सक नहीं होने को लेकर हंगामा किया। मौके पर सीओ राममोहन, इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें