पुरकाजी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते कस्बे के मोहल्ला झोझगान की कई गलियों को सील किया गया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा कस्बे के बाजार में किरयाने, मेडिकल के साथ कपड़े व रेडीमेड और जूते चप्पलों आदि दुकानें खुल गईं। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस बाजार में पहुंची। जिसे देखकर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। कुछ व्यापारियों को पुलिस चेतावनी देकर लौट आई। पुलिस के वापस लौटते ही दुकानों के शटर फिर खुल गए। व्यापारियों का कहना है कि शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इसके अलावा ईद का त्योहार भी नजदीक है। ग्राहकों को सामान नहीं मिलने पर परेशानी हो रही है।