मुजफ्फरनगर। दीपावली पर भाजपा ने नगर के टाउन हॉल मैदान में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 11 हजार दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचल, रोहित तायल, सुषमा पुंडीर, वैभव त्यागी, प्रवीण शर्मा, अंचित मित्तल, रेनू गर्ग, राजेश पराशन, पवन छाबड़ा, डॉ. अशोक कुमार, कमलकांत, अश्वनी शर्मा, नई मंडी मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री, सभासद, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, बूथों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
----------------
गणपति धाम को फूलों और रोशनी से सजाया
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर गणपति धाम को फूलों और रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया। यहां दीप प्रज्ज्वलन का भव्य कार्यक्रम हुआ। जय श्री सीताराम, गणेश का आलौकिक तरीके से लिखा गया। आयोजन में भीमसेन कंसल, कुलदीप, संजय मित्तल, नरेंद्र गोयल, अमरीश, अशोक गर्ग, रजत, जेपी चाचा, विकास, अमित, अंकित आदि रहे।
नगर के गणपति धाम मंदिर में दीपोत्सव मनाते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR