फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छुट्टी में घूमने निकले सैलानी, छपार टोल पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी का मौसम और दो दिन की छुट्टियों के चलते दिल्ली से देहरादून की ओर जाने वाली सैलानियों की भीड़ के चलते छपार टोल प्लाजा पर दिनभर जाम की स्थिति रही। यही नहीं देहात के रास्तों से भी वाहन निकाले गए। गंगनहर पटरी से भी वाहन गुजरे। रोजाना के मुकाबले करीब छह हजार वाहन अधिक गुजरे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के कारण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से सैलानी हरिद्वार, देहरादून, मसूरी समेत अन्य पर्वतीय स्थलों पर घूमने और गंगा स्नान के लिए जाते हैं। शुक्रवार रात से ही टोल पर वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की संख्या बढ़ती रही और जाम लगा रहा। टोलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार टोल से 30955 वाहन गुजरे थे, जबकि शनिवार को वाहनों की संख्या लगभग 37 हजार पर पहुंच गई है। दिन भर टोल पर जाम की स्थिति रही।
गंगनहर पटरी से गुजरे वाहन
दिल्ली-दून हाईवे के अलावा भोपा गंगनहर मार्ग से भी वाहन दिल्ली से देहरादून के लिए गुजरे। यहां भी रोजाना की अपेक्षा वाहनों की संख्या अधिक रही।
देहात के मार्ग पर लगा रहा जाम
छपार। टोल प्लाजा पर जाम के कारण सैलानी जयभगवानपुर से रेत्ता नंगला होते हुए हाईवे पर पहुंचे। इसके अलावा छपरा से ताजपुर होते ही दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंचे। देहात के इन दोनों मार्गों पर जाम की स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें