फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ उत्पादकों को वितरित की टूल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ उत्पादकों को वितरित की टूल किट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। एनआई के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अध्यक्षता की। जनपद में आत्मनिर्भर रोजगार एवं ऋण वितरण मेला के अंतर्गत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और जनपद के चिह्नित ओडीओपी गुड़ उत्पाद के लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र और टूल किट वितरित की गई। आत्मनिर्भर रोजगार एवं ऋण वितरण मेला के अंतर्गत जनपद में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी कामगारों को मेग्मा इंडस्ट्री बेगराजपुर एवं रूप होम डेकोर द्वारा समायोजित किए जाने का नियुक्ति पत्र सीडीओ आलोक यादव ने दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 240 लाख रुपये का ऋण वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ बनवारी लाल सहायक आयुक्त उद्योग, अनिल शर्मा, पर्यवेक्षक एवं आशीष कुमार सहायक प्रबंधक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें