कोर्ट परिसर का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कचहरी की सुरक्षा का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को कचहरी का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने कचहरी के साथ न्यायालय परिसर का भ्रमण किया। दोनों वहां पर की गई सुरक्षा संबंधी तैयारियों का परखा। सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।