फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टोल प्लाजा कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दौराला के गांव लोहिया निवासी अमित मलिक पुत्र जयकिशन मोदीपुरम टोल प्लाजा पर कर्मचारी के पद पर तैनात है। अमित मंगलवार की देर रात डयूटी खत्म करने के बाद किसी काम से मोदीपुरम से खतौली बाइक पर आ रहा था। इस दौरान जब अमित बाइक लेकर नगर में जीटी रोड स्थित पुरानी तहसील के सामने पहुंचा, तो सड़क से गुजर रहे कांवड़ियों से टकराने के बाद सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कर्मचारी को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर रात में ही घायल के परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें