फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोल प्लाजा के कर्मचारियों को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक का वजन कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

ट्रक चालक सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर ओवरलोड ट्रक का वजन कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों को पीटा। गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। तीन हमलावरों की पहचान करते हुए कई लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया गया है। यह सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ हैं।
बुधवार की रात रोहाना टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी विक्रांत ने एक ट्रक के ओवरलोड होने की बात कही। आरोप है कि चालक ने कर्मचारी के साथ गाली गलौज की। टोल के सुपरवाइजर अभिनंदन मौके पर पहुंचे। चालक ने सुपरवाइजर के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले में बीच बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान चालक के साथी मौके पर पहुंच गए और टोल कर्मियों के कार्यालय में घुस गए। वहां मौजूद सुपरवाइजर अभिनंदन को लाठी डंडो से पीटा। तोड़फोड़ भी की गई। हमलावरों की फुटेज, गाड़ियों के नंबर और पिटाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। मामले में मैनेजर ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें