ललित कला अकादमी के तत्वावधान में चल रहा ग्रीष्मकालीन कला शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में निर्मल कला भवन में ग्रीष्मकालीन कला शिविर चल रहा है। शनिवार को युवाओं और बाल कलाकारों को जल रंग की खूबियां बताई गईं।
आदर्श कॉलोनी में चल रहे कला शिविर में पहुंचे जल रंग चितरंगी विधि के कलाकार प्रोफेसर मयंक सैनी ने डेमो स्टेशन दिया। बताया कि इस विद्या में जन का प्रयोग पर्याप्त मात्रा में होता है। हाईलाइट के लिए पेपर को खाली छोड़ दिया जाता है। दूरी एवं समिति के प्रभाव को भी आसानी से दिखाया जा सकता है। इसमें दक्षता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ता है।
इस दौरान युवा एवं बाल कलाकारों ने रुचि के साथ जल रंग की खूबियों को सीखा। छात्रा अवनी, श्रेयांश, वेदांश, आयुष, विनय सैनी, देव सैनी, सागर, राधिका आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर सोनिया सैनी, रेखा, पुनीत कुमार राठी, पंकज कुमार, राधिका, डॉ. राजबल सैनी और डॉ. महावीर सिंह मौजूद रहे।