फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खुलेगा कस्बे का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के अनुसार रविवार को जनपद में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को कस्बे की साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण सोमवार को भी कस्बे का बाजार बंद रहता था। व्यापारियों की मांग पर विधायक उमेश मलिक ने इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के कारण कस्बे का बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों की मांग पर जिलाधिकारी ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खोलने की अनुमति दी है। जब तक रविवार का संपूर्ण लॉकडाउन चलेगा। तब तक ही सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें