भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी जोगिंदर सिंह के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह से मुलाकात की। खसरा-खतौनी में नाम दर्ज कराने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
गांव तिलौरा निवासी किसानों ने बताया कि खसरा खतौनी में नाम नहीं चढ़ सका था, जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह ने कानूनगो विपिन कुमार और लेखपाल विनोद कुमार को बुलाकर जांच कर खसरा खतौनी में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए।
पीड़ित किसान यशवीर सिंह ने बताया कि 16 साल से वे लोग खसरा खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर काट काट कर तंग आ चुके हैं। यशवीर सिंह ने बताया कि वे चार भाई हैं। तीन भाइयों का नाम खतौनी में दर्ज है। नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद लेखपाल विनोद कुमार को मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव सुभाष काकरान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक खालिद चौधरी, ब्लॉक सचिव मोहम्मद खालिद, ब्लॉक सचिव राजबीर सिंह मौजूद रहे।