फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसल का उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भंडार केंद्र प्रांगण में कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कृषि मेले में विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए टिप्स दिए। चिकित्सकों ने पशुओं में बीमारी से रोकथाम के लिए पशुपालकों को संवेदनशील रहने की अपील की।
कृषि भंडार केंद्र प्रांगण में कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की हितकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक होना होगा। कृषि उपकरणों में छूट, कीटनाशक दवाओं एवं बीज आदि में सब्सिडी एवं पशुओ में टीकाकरण की जानकारी के लिए किसान अपडेट रहेंगे तो खेती करने में फायदा होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्व विद्यालय के डाक्टर आरके सिंह ने पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए पशुपालक एहतियात बरतें। कृषि विशेषज्ञों ने उपज बढ़ाने और लागत बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने खेतीबाड़ी से संबंधित दिक्कतों के लिए भी विशेषज्ञों से संवाद किया। किसानों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई गई। खाद और बीज के रोपण के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मच्छंदर सिंह पुंडीर, बिरालसी प्रधान लोकेश कुमार, प्रधान पति बलवाखेड़ी अशोक पुंडीर, मनोज त्यागी, प्रीतपाल, पूर्व प्रधान विजय पाल चौधरी, उमेश त्यागी घिस्सुखेड़ा, प्रमोद त्यागी आदि किसान मौजूद रहे। पशु पोषण विभाग के अजीत कुमार, पशु चिकित्साधीक्षक डा. अमरदीप सिंह, ब्रजेश कुमार, गुलाम साबिर, निर्देश कुमार, हरिओम तोमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें